पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिन में राशि जमा नहीं हुई तो नपा की संपत्ति होगी कुर्क

तीन दिन में राशि जमा नहीं हुई तो नपा की संपत्ति होगी कुर्क

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - आगर-मालवा
दशहरा मैदान पर स्टेडियम निर्माण के लिए नजूल की भूमि का उपयोग कर रही नगर पालिका प्रशासन को तहसीलदार ने भूमि की बकाया प्रीमियम और भू-भाटक राशि ५६ लाख ३० हजार ६०२ रु. जमा कराने के लिए अब सिर्फ तीन दिन का समय दिया है।
इस समयावधि में भी राशि जमा नहीं होती है तो नपा की चल-अचल संपत्ति की कुर्की कार्रवाई कर यह राशि जमा करवाई जाएगी। इसके लिए तहसीलदार डॉ. नित्यानंद पांडे ने बकायदा एक बार फिर नपा प्रशासन को नोटिस भी जारी कर दिया है। जारी किए गए नोटिस में बताया है कि नजूल की भूमि पर प्रब्याजी राशि बकाया राशि ५३ लाख ६५ हजार ४७० रु. एवं भू-भाटक की राशि २ लाख ६५ हजार १३२ रु. अब तक नपा द्वारा जमा नहीं करवाई गई है। राशि जमा करवाने के लिए पूर्व में चाहा गया दो माह का समय भी बीत चुका है। तीन दिन में बकाया राशि जमा कर चालान की प्रति कार्यालय में प्रस्तुत नहीं की गई तो परिषद की चल-अचल संपत्ति की कुर्की कार्रवाई किए जाने का हवाला भी नोटिस में दिया गया है।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने भी दिए निर्देश- बीती ११ जनवरी को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक में भी कलेक्टर डी.डी. अग्रवाल ने नजूल की भूमि पर बकाया राशि अब तक जमा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई थी। राशि वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश भी दिए। निर्देशों के बाद तहसीलदार द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
दो बार पूर्व में भी दिया जा चुका है समय- नपा प्रशासन द्वारा राशि जमा कराए जाने के लिए दो बार पूर्व में समय चाहा गया था। इसके बाद भी यह राशि अब तक जमा नहीं की गई है, जिसके कारण एक बार फिर तहसीलदार ने कठोर कदम उठाने के संकेत देते हुए नोटिस जारी कर दिया है।



कलेक्टर ने भी दिए निर्देश

॥दी गई समय-सीमा में नजूल की भूमि की प्रीमियम और भू-भाटक राशि जमा नहीं करवाए जाने पर नपा की चल-अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर द्वारा भी निर्देश दिए हैं।ञ्जञ्ज

डॉ. नित्यानंद पांडे, तहसीलदार

कम पडऩे पर मांगी थी भूमि

शहर के दशहरा मैदान पर खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से करीब तीन वर्ष पूर्व स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। स्टेडियम निर्माण के लिए नपा के पास भूमि कम पड़ रही थी। इसके लिए तत्कालीन कलेक्टर से भूमि की मांग की गई थी। कलेक्टर द्वारा नपा के चाहने पर वहां राजस्व विभाग की खुली भूमि स्टेडियम निर्माण के लिए आवंटित की गई थी। इस भूमि को आवंटित करने के लिए नपा को प्रीमियम की राशि और वार्षिक भू-भाटक जमा कराना अनिवार्य था। लेकिन नपा प्रशासन द्वारा प्रीमियम राशि अब तक जमा नहीं कराई गई। जिसके कारण तहसीलदार के द्वारा यह नोटिस जारी किया गया है।



स्टेडियम निर्माण के लिए नजूल भूमि के उपयोग पर बकाया प्रीमियम के लिए तहसीलदार ने दिया नोटिस