प्रभारी मंत्री जैन लगाएंगे जनता दरबार
शाजापुर - प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री एवं शाजापुर जिले के प्रभारी मंत्री पारस जैन २४ जनवरी को सर्किट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान जिले के तीनों विधायक, कलेक्टर और एसपी भी मौजूद रहेंगे। जनता दरबार सुबह १० से ११.३० बजे तक रहेगा। जिला अधिकारियों को भी इस दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी मंत्री इसी दिन दोपहर 12 बजे जिला योजना समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में लेंगे।
मंत्री और विधायक का होगा अभिनंदन- शहर का सकल जैन समाज प्रभारी मंत्री पारस जैन और विधायक अरुण भीमावद का अभिनंदन करेगा। यह कार्यक्रम कसेरा बाजार स्थित पोरवाल जैन धर्मशाला में २४ जनवरी को शाम ४ बजे से ६ बजे तक चलेगा। समाज के अध्यक्ष सपन जैन के अनुसार सीसीबी चेयरमैन नेमीचंद जैन मुख्य अतिथि और डॉ. सागरमल जैन अध्यक्ष रहेंगे।