पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली बच्चों से मारपीट की घटना पर जताया विरोध

स्कूली बच्चों से मारपीट की घटना पर जताया विरोध

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - पनवाड़ी
प्रतिदिन ग्राम से शाजापुर उत्कृष्ट विद्यालय पढऩे आने-जाने वाले ११-१२वीं के बच्चों से कुछ दिन पूर्व एक पुलिसकर्मी द्वारा की गई मारपीट की घटना पर बुधवार को ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया। ग्रामीण शाजापुर एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां एएसपी संजयसिंह को ज्ञापन सौंप संबंधित पर कार्रवाई की मांग की।
घटना १७ जनवरी की थी। ग्राम के करीब १५-२० छात्र-छात्राएं नरसिंहगढ़ से इंदौर चलने वाली एक यात्री बस से शाजापुर जाने लगे। कंडक्टर ने किराए संबंधी बात पर उनसे बहसबाजी की। शाजापुर में किसी पुलिस जवान को फोन किया और बस थाने के नजदीक रोक दी। पुलिसकर्मी ने छात्रों को बस में से उतारा और उनसे मारपीट की। इससे अंदर बैठी छात्राएं भी घबरा गईं। १८-१९ जनवरी के बीच प्राचार्य को लिखित में बताया भी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। डरे-सहमे बच्चों ने आखिरकार सोमवार को ग्रामीणों को जब घटना बताई तो ग्रामीणों ने बुधवार को शाजापुर पहुंचकर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस जवान कौन था, इसकी पहचान नहीं हो पाई। एएसपी ने ग्रामीणों को पुलिसकर्मी की पहचान कराने के साथ ही उस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपते समय ग्राम के वरिष्ठ जगदीश राठौर, हरिनारायण आर्य, राजेंद्र राठौर, देवनारायण मंगरोला, आत्माराम कंठिया, सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे। मामले में एसडीओपी सुहास द्रविड़ से भी ग्रामीणों ने इसी दिन मुलाकात की है।