- Hindi News
- आत्महत्या मामले में सास और पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज
आत्महत्या मामले में सास और पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज
आगर-मालवा - छावनी नाका रोड निवासी संगीता पति अजय सैनी ((2७)) ने गत ९ जनवरी को पारिवारिक विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उज्जैन स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में आगर पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक बयानों के बाद बुधवार रात को संगीता की सास भगवंताबाई पति किशनलाल सैनी व पति अजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक संगीता की दो पुत्री थी, पुत्र नहीं था। इस बात को लेकर उसे प्रताडि़त किया जाता था।