- Hindi News
- हैदराबाद से पहुंची इंजीनियरों की टीम, आज से जांच शुरू
हैदराबाद से पहुंची इंजीनियरों की टीम, आज से जांच शुरू
शाजापुर - लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार से शुरू होने वाली बीएसएन कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के प्रथम चरण की जांच प्रक्रिया पहले दिन शुरू नहीं हो सकी। दरअसल हैदराबाद से 6 इंजीनियरों की टीम दोपहर करीब दो बजे तक शहर पहुंच सकी। जांच से जुड़ी कुछेक विभागीय प्रक्रियाएं भी पूरी की गई। अब संभवत: शुक्रवार से ईवीएम की जांच शुरू होगी। शाजापुर जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार को हैदराबाद से 6 इंजीनियरों की टीम जिला मुख्यालय पहुंच चुकी है। इनके साथ १५ स्थानीय हेल्पर भी ईवीएम जांच में सहयोग करेंगे। प्रक्रिया के लिए जिला व ईवीएम जांच के नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। संभवत: शुक्रवार से ईवीएम के प्रथम चरण की जांच शुरू हो जाएगी।
बीएसएन कॉलेज में टेबलें लगाकर की जा चुकी है तैयारी।