- Hindi News
- बढ़ेगी नगर की सीमा नपा में जुड़ेंगे 18 गांव
बढ़ेगी नगर की सीमा नपा में जुड़ेंगे 18 गांव
भास्कर संवाददाता - शाजापुर
शाजापुर नगर पालिका में समीप के 18 गांवों को और जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया है। बकायदा नगरीय सीमा में शामिल होने वाले 18 गांवों की सूची बनाकर जनपद पंचायत को भेज दी गई है। जपं से एनओसी मिलते ही जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।
नगरीय सीमा बढ़ाने की कवायद को गुरुवार को नगर परिषद की बैठक में हरी झंडी मिल गई। दोपहर करीब 3 बजे नपा कार्यालय में हुई परिषद बैठक में सर्वसम्मति से समीप के 18 गांवों को नगरीय सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हो गया। इसके बाद नपा ने उक्त 18 गांवों की सूची बनाकर जनपद पंचायत को भेज दी। जनपद से अनापत्ति प्रमाण-पत्र मिलते ही जिला प्रशासन के माध्यम से प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया जाएगा। भोपाल से स्वीकृति मिलते ही सभी गांवों को शाजापुर नगर पालिका में शामिल कर दिया जाएगा।
इसलिए लिया निर्णय- शहर से महज कुछ ही दूरी पर स्थित गांवों में अक्सर शहर से ही कई सुविधाएं उलब्ध कराना पड़ती है। ग्रामीणों का भी शहर से सतत संपर्क बना रहता है। इधर, सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों से नगर पालिका को कोई लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे में नपा ने इन गांवों को नगरीय सीमा में शामिल करने का निर्णय लिया है।
ग्रामीणों को यह होगा फायदा- ग्राम पंचायत में विकास कार्य कम होते हैं। इस कारण ग्रामीणों को कई परेशानी झेलना पड़ती है। नगरीय सीमा में जुडऩे पर शहरी तर्ज पर गांवों में भी बिजली, सड़क, पानी आदि सुविधाएं मिलने लगेंगी।
नपा को भी होगा फायदा- शहरी सीमा बढऩे से नगर पालिका को भी फायदा मिलेगा। आबादी के मान से बजट स्वीकृति में परेशानी नहीं आएगी। साथ ही कर्मचारियों को स्टाफ के साथ ही वेतन में भी फायदा मिलेगा।
यह आ सकता हैं रोड़ा- जिन गांवों को नपा में शामिल करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। उन गांव के नेता अपना राजनीतिक फायदा देखते हुए इसमें रोड़े अटका सकते हैं।
॥ग्रामीण क्षेत्रों के नगर पालिका में शामिल होने के बाद वहां तेजी से विकास कार्य होंगे। शहर की तरह ही ग्रामीणों को भी सारी सुविधाएं मिलने लगेंगी। इसके लिए परिषद की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य शासन को भेज दिया जाएगा। भोपाल से स्वीकृति मिलने के बाद ही गांवों को नगर पालिका में जोड़ा जाएगा।ञ्जञ्ज
प्रदीप चंद्रवंशी, नपाध्यक्ष शाजापुर
इन्हें जोडऩे का प्रस्ताव
गिरवर, बरवाल, कांजा, बच्चा हेड़ा, लखमनखेड़ी, गोल्याखेड़ी, बायड़ा, मूलीखेड़ा, लौंदिया, सांपखेड़ा, मुरादपुरा, पतौली, जायड़ा, ग्राम बोर्डी सहित शाजापुर के मगरिया, ग्राम महूपुरा, फूलखेड़ी, डांसी क्षेत्र जो ग्राम पंचायतों की सीमा में आते हैं उन्हें शाजापुर नगर पालिका में शामिल कर लिया जाएगा।
बैठक में मौजूद नपाध्यक्ष, विधायक भीमावद व अन्य।