पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता के पैसे से जनता का चुनाव होगा माथुर

जनता के पैसे से जनता का चुनाव होगा -माथुर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोदी फार पीएम अभियान शुरू
भास्कर संवाददाता - शाजापुर
भाजपा की प्रतिबद्धता भारत को स्वर्णिम देश बनाने की है। भारत सवा अरब की जनशक्ति का राष्ट्र है। इसे महानता की ऊंचाई तक ले जाने के लिए जिस प्रकार का नेतृत्व चाहिए, उसकी सैद्धांतिक अवधारणा कैसी हो, उसका दलीय आधार कैसा हो, इन बातों पर विचार करने पर जनता की जिज्ञासा के अनुरूप देश के प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
यह बात प्रदेश भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री व सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक भगवतशरण माथुर ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में कही। एक नोट एक वोट अभियान के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा देशभर में मोदी लहर है। जनता के पैसे से जनता का चुनाव होगा। यह भावना प्रधान कार्यक्रम है। इसकी शुरुआत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती से शुरू किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक अरुण भीमावद ने कहा एक नोट एक वोट के साथ मोदी फार अभियान 10 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि तक सतत चलने वाला कार्यक्रम है। अभियान के माध्यम से जनता से चुनाव के लिए आर्थिक सहयोग मांगना व केंद्र में भाजपा सरकार बनाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांगना है।
यह थे मौजूद- प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश भावसार, भगवानसिंह सोंती, दिनेश शर्मा, केशरीमल सांकलिया, नपा अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, रमेश पाटीदार, बाबूलाल हावडिय़ा, प्रेम जैन, किरण ठाकुर, शीतल भावसार, पंकज नागर, सोनू नेमा, मीडिया प्रभारी शीतल भावसार, महावीर जैन, विलास बिडवाले, मुन्ना भावसार, किशोर भावसार, लक्ष्मीकांत माहेश्वरी, इंदरसिंह गोठी, मनोहर विश्वकर्मा, विपुल कसेरा, जितेंद्र मीणा, कौशल कसेरा, पवन तंवर, धर्मेंद्र ठाकुर, आशीष नागर, धीरज शर्मा, संजय नागर, किशोर सोलिया, रामकृष्ण पाटीदार, वीणा माहेश्वरी, चेतना शर्मा, रेखा मीणा, प्रियंका खंडेलवाल, यमुना कछावा, माखनसिंह पाटीदार, विक्रम मालवीय, हेमंत भुवंता, मंजरअली वारसी, बलराम जाट, दुष्यंत सोनी आदि मौजूद थे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह बैस ने किया।
बैंडबाजे के साथ नोट और वोट मांगने निकले भाजपाई - एक नोट एक वोट अभियान के तहत लोकसभा चुनाव के लिए सहायता राशि और मोदी को पीएम बनाने के लिए वोट मांगने के लिए भाजपाई बैंड-बाजे के साथ निकले। हाथों में कलश उठाए निकले कार्यकर्ताओं ने सहयोग राशि के साथ ही मोदी के लिए वोट मांगा।