पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य समारोह के लिए चयन प्रक्रिया

मुख्य समारोह के लिए चयन प्रक्रिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगर-मालवा - आगामी २६ जनवरी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पहली बार नए जिले आगर-मालवा में जिलास्तर पर होगा। प्रशासन से लेकर स्कूली महकमा तैयारियों में जुटा हुआ है। गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम चयन की प्रक्रिया एडीएम अशोक वर्मा, एसडीएम जी.एस. डावर, संकुल प्राचार्य आर.जी. शर्मा की उपस्थिति में की गई। बच्चों ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। एसडीएम डावर ने बताया कि शुक्रवार सुबह ९ बजे गणतंत्र दिवस पर होने वाली पीटी का चयन एवं १० बजे शेष बचे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयन प्रक्रिया की जाएगी।