टीआई पर मारपीट का आरोप
भासं - आगर-मालवा
आगर के थाना प्रभारी आर.के. चतुर्वेदी पर एक युवक ने पुलिस अभिरक्षा में उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसपी आर.आर.सिंह परिहार को शिकायत दर्ज कराई है। मामले में युवक की शिकायत पर एएसपी को जांच के आदेश दिए गए हैं।
आवेदन में पीडि़त संजय पिता किशनलाल सैनी निवासी छावनी नाका रोड ने आरोप लगाते हुए बताया गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपने भाई के घर खंडेलवाल कॉलोनी में था, तभी पुलिस कर्मचारी वहां आए और जबरन अपने साथ थाने ले गए। जहां थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों ने जबरन मारपीट की। आवेदन में बताया खबर लगने के बाद परिजन देखने आए तो उनके जाने के बाद फिर से मारपीट की गई। गंभीर अवस्था में युवक के मित्र विजय कोठारी सहित अन्य युवक शाम 6 बजे सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां उपचार किया गया। उपचार के बाद एसपी परिहार को थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखित आवेदन भी युवक ने दिया है। ज्ञातव्य है संजय के छोटे भाई अजय और मां भागवंताबाई के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
॥युवक द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। न तो युवक को थाने लाया गया और न ही उसके साथ किसी प्रकार की कोई मारपीट की गई है।ञ्जञ्ज
आर.के. चतुर्वेदी, थाना प्रभारी
॥आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच के लिए एएसपी को निर्देशित किया है। जांच के बाद दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।ञ्जञ्ज
आर.आर. सिंह परिहार, एसपी
चोट दिखाता युवक।