जानकारी ही आपको अपना हक दिलाती है
आगर-मालवा - किसी भी विषय की जानकारी आपको अपना हक दिलाने के लिए सहायक सिद्ध होती है। यह बात शुक्रवार को शासकीय नेहरू कॉलेज में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत आयोजित 21 दिवसीय ऑफिस ऑटोमेशन विषय पर रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम के शुभारंभ पर कलेक्टर डी.डी. अग्रवाल ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कम्प्यूटर के क्षेत्र में तो ज्ञान होना आवश्यक है ही साथ ही अपने अध्ययन के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को समस्त विषयों का बारीकी से अध्ययन होना भी जरूरी है। जितना अध्ययन होगा उतना ही व्यक्ति अपने व्यक्तित्व में निखार ला पाएगा। कार्यक्रम को संस्था प्राचार्य आ.एन. सक्सेना, कार्यक्रम की सूत्रधार डॉ. रेखा गुप्ता ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षक महेंद्र तोमर ने प्रशिक्षण की बारीकी बताई।