पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी मंत्री ने किए जैन तीर्थ में दर्शन

प्रभारी मंत्री ने किए जैन तीर्थ में दर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मक्सी - जिले के प्रभारी मंत्री पारस जैन शुक्रवार को शाजापुर प्रवास के दौरान सुबह 11 बजे जैन तीर्थ पाŸवनाथजी के दर्शन हेतु मक्सी पहुंचे। इस अवसर पर तीर्थ पेढ़ी की ओर से श्रीसंघ के अध्यक्ष महेंद्र बोहरा, अशोक जैन, नप उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, शांतिलाल कोठारी ने स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने मंदिर के नवीन निर्माण कार्यों का जायजा लिया। गुरु राजेंद्र सूरीश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राजेंद्र नवयुवक परिषद के अध्यक्ष हेमंत वेदमूथा, सुरेंद्र जैन ने उनका स्वागत किया और मंदिर विकास के बारे में चर्चा की। मंत्री जैन के साथ वहां पहुंचे शाजापुर विधायक अरुण भीमावद से मंदिर मार्ग के सीमेंटीकरण के मुद्दे पर चर्चा की। विधायक ने शीघ्र कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण पटेल, डॉ. केशरसिंह चौधरी, नरेंद्र भावसार, गोपाल लश्कन आदि उपस्थित रहे।