- Hindi News
- बंदरों ने मचाया आतंक, अधेड़ पर किया हमला, भर्ती कराया
बंदरों ने मचाया आतंक, अधेड़ पर किया हमला, भर्ती कराया
शाजापुर. आतंक मचाते हुए बंदरों के एक झुंड ने शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे एक अधेड़ को घायल कर दिया। १०८ एम्बुलेंस घायल को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल लाई, जहां उसका उपचार चल रहा है। एम्बुलेंस पायलेट मुकेश वैश्य व डॉ. रामबाबू पांडे ने बताया दायरा निवासी भैयालाल ((५४)) नई सड़क स्थित पशु चिकित्सालय के पास झाडू लगा रहे थे, तभी उन पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। बंदरों के हमले से भैयालाल के पैर में गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।