- Hindi News
- प्रभारी मंत्री ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण
प्रभारी मंत्री ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण
शाजापुर/पनवाड़ी. प्रभारी मंत्री पारस जैन ने शनिवार को जिले के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिले प्राचार्य और प्रधानाध्यापक को निलंबित और समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वाले १२ शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री ने अभयपुर के मिडिल स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों से चर्चा की। स्कूल में समय पर नहीं आने के कारण प्रधान अध्यापक शिवलाल गोयल को निलंबित करने के निर्देश दिए। अनुपस्थित अन्य 6 शिक्षकों को भी शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पनवाड़ी में हाईस्कूल के निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य रमेश मालवीय को समय पर शाला में नहीं आने के कारण निलंबित करने के निर्देश दिए। समय पर नहीं पहुंचने पर इसी स्कूल के 6 अन्य शिक्षकों को शोकाज नोटिस दिए। पनवाड़ी के कन्या प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। प्रभारी मंत्री ने ग्राम सकतखेड़ी के प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। स्कूल के अतिरिक्त कक्ष की हालत ठीक नहीं पाए जाने पर प्रभारी मंत्री ने मरम्मत के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक अरुण भीमावद, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित थे। जैन ने मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी थॉमस भूरिया को जिले में सघन भ्रमण करने तथा शैक्षणिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
कालापीपल में प्रभारीमंत्री का किया स्वागत
कालापीपल. प्रभारी मंत्री का शनिवार शाम भोपाल जाते समय भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। विधायक इंदरसिंह परमार, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह बैस, पूर्व विधायक फूलसिंह मेवाड़ा, पुरुषोत्तम उपाध्याय आदि मौजूद थे।
पनवाड़ी में निर्देश देने प्रभारी मंत्री।