पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आगर जिले में उत्साह, मनाएंगे पहला गणतंत्र दिवस समारोह

आगर जिले में उत्साह, मनाएंगे पहला गणतंत्र दिवस समारोह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगर-मालवा. आगर-मालवा जिले में रविवार को जिले का पहला गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसे लेकर जिलेवासियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। प्रशासन भी जिलास्तर के कार्यक्रम यहां आयोजित करने के लिए पिछले सात दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ था।
शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए प्रशासन ने मुख्य कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान स्थित स्टेडियम ग्राउंड पर १५ हजार से अधिक लोगों के बैठने का इंतजाम सहित अन्य व्यवस्था का कार्य तेजी से किया। आकर्षक झांकियां निकलने के साथ ही स्कूलों के चयनित सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां आयोजित होंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुबह ९ बजे कलेक्टर डी.डी. अग्रवाल जिले के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मार्चपास्ट निरीक्षण के बाद स्कूली बच्चों के चयनित ६ सांस्कृतिक कार्यक्रम और दो पीटी प्रदर्शन के बाद शासन की विभिन्न योजनाओं और देशभक्ति से ओतप्रोत ९ झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
जिले का पहला गणतंत्र होने से उत्साह -आगर जिला बनने के बाद पहले गणतंत्र समारोह को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। हर कोई गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर चल रही प्रशासनिक तैयारी को निहारने भी पहुंच रहें हैं। इस दिन जिलास्तर के आयोजन को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचेंगे।