पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विड्राल फार्म से बैंक नहीं कर रही भुगतान

विड्राल फार्म से बैंक नहीं कर रही भुगतान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - आगर-मालवा
कन्या शासकीय उमावि शहर की 134 अजा/अजजा बालिकाओं को शासन द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि करीब 2 लाख 22 हजार रुपए का भुगतान एक माह भी नहीं हो पाया है। जहां स्कूल प्रशासन बालिकाओं को विड्राल फार्म देकर राशि आहरण करने का कह रही है वहीं बैंक यह राशि विड्राल फार्म के माध्यम से भुगतान करने को तैयार नहीं है। ऐसे में बालिकाएं बैंक के चक्कर लगाकर परेशान हो रही हैं।
शासन ने अजा/अजजा बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई कन्या साक्षरता प्रोत्साहन राशि योजना प्रारंभ की है। इसमें कक्षा 8वीं एवं 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को प्रतिवर्ष आदिम जाति कल्याण विभाग के माध्यम से कक्षा 8वीं उत्र्तीण करने पर 1 हजार एवं कक्षा 10वीं उत्र्तीण करने पर तीन हजार रुपए की राशि प्रति छात्रा दी जाती है। जो कि इस वर्ष भी संस्था में पढऩे वाली 134 छात्राओं को करीब 2 लाख 22 हजार रुपए प्रदान की जाना है। इसके लिए स्कूल प्रशासन द्वारा करीब एक माह पूर्व बैंक ऑफ इंडिया शाखा आगर के नाम विड्राल फार्म भरकर छात्राओं को प्रदान भी कर दिए गए, लेकिन जब छात्राएं बैंक पहुंचती हैं तो बैंक अधिकारियों द्वारा उन्हें विड्राल से राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बालिकाओं के अनुसार बैंक अधिकारियों द्वारा चेक से भुगतान करने का कहा जा रहा है। यही कारण है कि एक माह बाद भी छात्राओं को शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली यह साक्षरता प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पा रही है।
चेक बुक के लिए एक माह पूर्व लगाया आवेदन- संस्था के प्रभारी प्राचार्य डी.एस. चौहान ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया से प्रतिवर्ष यह भुगतान ड्राफ्ट से ही छात्राओं को किया जाता रहा है, इस बार चेक से भुगतान करने का कहने पर चेक बुक के लिए आवेदन एक माह पूर्व लगाया गया, लेकिन अब तक बैंक द्वारा चेक बुक जारी नहीं की गई है। इसके कारण संस्था द्वारा छात्राओं को चेक भी नहीं दिए जा रहे हैं।




॥राशि प्रदान करने वाली संस्था का खाता संभवत: अन्य बैंक में होने के कारण यह परेशानी आ रही है। जिसका हल किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।ञ्जञ्ज

संजय फरतिया, मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया शाखा आगर