पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूब भूमि का चार साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा

डूब भूमि का चार साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - आगर-मालवा
कानाखेड़ी बरखेड़ी तालाब निर्माण परियोजना के तहत चार वर्ष पूर्व निर्माण की गई नहर में आई डूब की भूमि का मुआवजा अब तक एक कृषक को नहीं मिल पाया है। जबकि अन्य प्रभावितों को मुआवजा राशि का भुगतान शासन द्वारा कर दिया है। मुआवजा राशि प्राप्त नहीं होने के कारण कृषक अब तक कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर है। शनिवार को ग्राम बरखेड़ी के कृषक गंगाराम पिता जगन्नाथ बारेठ ने भू-अर्जन अधिकारी के नाम एक आवेदन कार्यालयीन बाबू को देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। आवेदन में कृषक ने बताया कि तालाब निर्माण में जो नहर बनाई गई है उसमें आवेदक की दो बीघा भूमि भी शासन ने अधिग्रहण की थी, जिसका पत्र भी मुआवजा राशि के लिए प्रशासन द्वारा दिया गया था, लेकिन ग्राम के ही अन्य कृषकों को दो वर्ष पूर्व मुआवजा राशि का भुगतान हो चुका है, लेकिन अब तक यह राशि मुझे प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन में बताया गया है कि इससे पूर्व भी कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर राशि जल्द देने की मांग की गई है।



किसान जो हो रहा परेशान