- Hindi News
- छात्रवृत्ति समय पर नहीं मैदान में उतरा अभाविप
छात्रवृत्ति समय पर नहीं मैदान में उतरा अभाविप
भास्कर संवाददाता - शाजापुर
शहर की उच्च शिक्षण संस्थाओं में पढऩे वाले कई पिछड़ा वर्ग विद्यार्थी छात्रवृत्ति समय पर नहीं मिलने से परेशान हैं। सोमवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने छात्रहित के इस मुद्दे को उठाया और कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर प्रमोद गुप्ता से मामले की शिकायत की। समस्या सुलझाने की कवायद सुबह से शाम तक चली।
अभाविप के नगर मंत्री श्याम टेलर ने बताया वर्तमान में बीएसएन, पॉलीटेक्निक कॉलेज के कई पिछड़ा वर्ग विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्हें विभागीय योजना से मिलने वाली छात्रवृत्ति अभी नहीं मिली है। प्रक्रिया के तहत कॉलेजों से छात्रवृत्ति के लिए नियमानुसार चयनित पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों की सूची विभाग को भेजने के बाद बैंक ऑफ इंडिया से प्रक्रिया होना थी। बैंक को अपनी शाखा के विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि समय पर डालना थी। जिन विद्यार्थियों के खाते एसबीआई, सेंट्रल जैसी अन्य बैंकों में हैं, उनकी सूची बैंक को संबंधित शाखाओं तक भी पहुंचाना थी ताकि वे अपने खाताधारी विद्यार्थियों की राशि समय पर उनके खातों में डाल सकें। प्रक्रिया में बैंक ढीलपोल बरत रही है, जिससे कई विद्यार्थियों को जनवरी के प्रथम सप्ताह में मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि अब तक नहीं मिली है। छात्रों की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया है। पिछड़ा वर्ग छात्रों को योजना के तहत 2 से 5 हजार रु. तक राशि मिलती है। इस दौरान जिला संगठन मंत्री दिलीप यादव, सावन मालवीय, उमंग शर्मा, राहुल पांचाल, बलराज मालवीय, दीपेश वर्मा, पंकज पाटीदार, जलज मालवीय, लोकेंद्र शर्मा, आकाश शर्मा, अर्पित परिहार, उज्ज्वल सोनी आदि मौजूद रहे।
बैंक प्रबंधक की समझाइश नहीं आई काम
सोमवार दोपहर अभाविप कार्यकर्ता कलेक्टर से मिलने उनके सभाकक्ष में बैठे थे। सूचना मिलने पर बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधक सुरेशचंद्र शर्मा वहां पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बात भी करना चाही। लेकिन कार्यकर्ताओं ने उनकी एक न सुनी। बाद में उन्होंने कलेक्टर से ही मिलकर समस्या बताई। इधर, विभागीय बाबू ने बताया कि विभाग की ओर से प्रक्रिया समय पर की गई है।
नियुक्त किया प्रतिनिधि, प्रबंधक को बुलाया
कार्यकर्ताओं की बात गंभीरता से लेकर कलेक्टर ने तत्काल समस्या दूर करने एक प्रतिनिधि नियुक्त किया। इधर, बैंक के प्रबंधक को भी तुरंत कलेक्टोरेट बुलवाया गया। प्रतिनिधि के समक्ष छात्र नेताओं व बैंक प्रबंधक के बीच हुई सीधी बात में प्रबंधन ने अतिशीघ्र प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया है।
॥विद्यार्थियों की पहले भेजी गई सूची बहुत लंबी होने से बैच वाइस छांटकर भेजने को कहा था। बैच वाइज छांटकर भिजवाई गई सीडी के आधार पर हमने डाटा बैंक वाइज अलग-अलग किया। एक-दो दिन इंटरनेट की समस्या भी रही। वर्तमान में हमारे यहां कोई पेंडेंसी नहीं है।ञ्जञ्ज
सुरेशचंद्र शर्मा, मुख्य प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैंक प्रबंधक ने समझाना चाहा, पर नहीं सुनी बात।