पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब तक भुगतान नहीं मिलने से हो रहे परेशान

अब तक भुगतान नहीं मिलने से हो रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शाजापुर
विधानसभा चुनाव-२०१३ में लगाए अपने चार पहिया वाहनों के भुगतान मिलने में लगातार देरी होने से वाहन संचालक खासे नाराज हैं। सोमवार को कई कार्यकर्ता कलेक्टोरेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और नाराजगी जताई।
दोपहर करीब तीन बजे वाहन संचालक वहां पहुंचे और वहां मिले एक कर्मचारी से इस संबंध में चर्चा की। इसके बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत कुमार के कक्ष में पहुंचे। वाहन संचालकों ने कहा कि ३१ दिसंबर को जन सुनवाई में आवेदन देने के बाद १०-१२ दिनों में भुगतान की बात कही गई थी, लेकिन भुगतान नहीं किया गया है। जिनकी गाडिय़ां किस्त से उठी हैं, वे समय पर किस्त जमा नहीं कर पा रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वाहन चालकों को शीघ्र भुगतान प्रक्रिया पूरी कराने आश्वासन दिया। इस दौरान वाहन संचालक शैलेंद्र राय, पंकज शर्मा, महेंद्र नामदेव, अशोक गुर्जर, हेमू आदि मौजूद थे।
जन सुनवाई में दिया था आवेदन- ३१ दिसंबर को भी ३० से अधिक वाहन संचालकों के हस्ताक्षरित एक आवेदन जन सुनवाई में कलेक्टर को दिया गया था। जिसमें बताया था कि सभी के वाहन विधानसभा चुनाव-१३ में १२ से २६ नवंबर तक निर्वाचन ड्यूटी में लगाए थे। वाहनों की राशि का भुगतान नहीं किया गया। वाहनों को अधिग्रहीत करते समय कहा था कि वाहन छोड़ते ही ८० प्रतिशत राशि का भुगतान तत्काल कर दिया जाएगा।