पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रातें होंगी ठंडी, पांच डिग्री तक गिरेगा पारा

रातें होंगी ठंडी, पांच डिग्री तक गिरेगा पारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शाजापुर
मावठे की बारिश और ओलावृष्टि के बाद रविवार दोपहर से मौसम खुलने लगा। वातावरण में धूप भी खिलने लगी, लेकिन शीतलहर ने अब भी सबको कंपकंपाने पर मजबूर कर रखा है। मौसम विभाग ने भी संकेत दे दिए हैं कि यदि मौसम इसी तरह से साफ रहा तो आगामी एक हफ्ते में रातें और ज्यादा ठंडी हो जाएंगी। रात का पारा लुढ़ककर पांच डिग्री तक भी पहुंच सकता है। इसी का परिणाम है कि शहर में बीते तीन दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार लुढ़क रहा है। हालांकि दिन के समय अब धूप खिलने से रहवासियों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है। अलसुबह छाने वाला कोहरा भी दो-तीन दिनों में पूरी तरह छंटने की संभावना है। सोमवार को भी शहर में मौसमी मिजाज ऐसे ही रहे। अलसुबह वातावरण में कोहरा रहा। दोपहर होते ही आसमान में सूरज खिलखिला उठा। पूरे दिन खिली धूप लोगों को गर्माहट प्रदान करती रही। हालांकि शीतलहर ने कंपकंपाया भी। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के मुताबिक मौसम अब खुलने लगा है, लेकिन रात में ठंड अधिक बढ़ेगी। फरवरी तक रात का पारा 5 डिग्री या उससे भी नीचे जा सकता है। अलसुबह एक-दो दिन कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होगी।




तापमान की स्थिति

तारीख अधिकतम न्यूनतम

21 जनवरी 20.06 18.00

22 जनवरी 17.07 14.03

23 जनवरी 21.06 13.06

24 जनवरी 21.00 14.00

25 जनवरी 17.07 14.06

26 जनवरी 21.02 13.06

27 जनवरी 24.01 11.00

((स्रोत: मौसम विभाग।))