पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीटीवी कैमरे चालू, रिबन काटते ही दौड़ी निर्भया

सीसीटीवी कैमरे चालू, रिबन काटते ही दौड़ी निर्भया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर - शहरी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का रविवार को शुभारंभ हुआ। कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने बटन दबाकर कैमरों को चालू किया।
ज्ञात रहे शहर में बढ़ती बाइक व अन्य चोरी की वारदातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। सभी कैमरों को इंटरनेट से जोड़ दिया गया है, ताकि जब भी जरूरत पड़े पुलिस चौराहों की स्थिति देख सकते हैं। रविवार से कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य में इसका शुभारंभ हुआ। इस मौके पर एसपी संजय तिवारी, एएसपी संजयसिंह, आरआई सुनील तालान, एसडीओपी सुहास द्रविड़, यातायात टीआई पी.के. व्यास आदि मौजूद थे।
निर्भया भी दौड़ी- छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसपी संजय तिवारी ने शहर में ‘निर्भया’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत महिला पुलिस जवानों के साथ एक निर्भया नाम से एक वाहन चलाया गया है। जो पूरे समय शहर में निगरानी करेगा। साथ ही छेड़छाड़ आदि की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर मनचलों को दबोचेगी।
ट्रक पलटा, आवागन प्रभावित
शाजापुर - शहर से करीब 10 किमी दूर लखुंदर नदी के समीप सोमवार को ट्रक पलट गया। इस कारण घंटों तक हाईवे का यातायात प्रभावित रहा। एक तरफ लखुंदर नदी की पुलिया और दूसरी तरफ घाटी के साथ मोड़ होने के कारण चालकों को खासी परेशानी झेलना पड़ी।



सीसीटीवी कैमरे को चालू करते कलेक्टर और समीप खड़े एसपी। निर्भया का रिबन काटते कलेक्टर।