पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टैंड पर खड़ी बस में तोडफ़ोड़

स्टैंड पर खड़ी बस में तोडफ़ोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शाजापुर
शाजापुर-बेरछा के बीच चलने वाली बसों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी यात्रियों के साथ बस कंडक्टर की अभद्रता को लेकर विवाद तो कभी आपस में बस संचालकों के बीच हाथापाई होना। ज्यादा सवारी बैठाने की प्रतिस्पर्धा में उपजे विवाद के कारण कई बार यात्रियों को भी जोखम उठाना पड़ता है। इसके चलते रविवार-सोमवार की रात कुछ लोगों ने मिलकर बेरछा स्टैंड पर खड़ी एक बस के कांच तोड़ दिए। बावजूद जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है।
सड़क पर दौड़ती बसों की चैकिंग नहीं होने के कारण इन दिनों बस संचालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। सवारियों को लेकर विवाद होना आम बात हो गई है। इतना ही नहीं प्रतिस्पर्धा के चक्कर में दूसरे बस संचालक को नुकसान पहुंचाने के लिए अब यात्रियों का सफर करना भी मुश्किल हो गया है। खासकर बेरछा-शाजापुर के बीच चलने वाली बसों के हाल ज्यादा खराब है। विवाद के चलते रविवार-सोमवार देररात बेरछा बस स्टैंड पर खड़ी बस के कांच कुछ लोगों ने तोड़ दिए। बस कंडक्टर धर्मेंद्र पिता मदनसिंह गुर्जर निवासी खामखेड़ा की शिकायत पर पुलिस ने भगवानसिंह, निर्भयसिंह दोनों के पिता रामसिंह और संजय पिता बलदेव तीनों निवासी भीमपुरा हाल मुकाम आदर्श कॉलोनी शाजापुर के खिलाफ बेरछा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चलती बस पर बरसा चुके हैं पत्थर
जिस बस को तोड़ा गया है, उसे पहले भी नुकसान पहुंचाया जा चुका है। इससे पहले कुछ लोगों ने लाहोरी जोड़ के समीप सामने से आ रही बस पर सामने से अचानक पत्थर बरसाए थे। इससे सवार यात्री भी घायल हुए थे। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी।
बस की डिक्की से हजारों के जेवर चोरी
शाजापुर - बेरछा से शाजापुर बस में सवार होकर आ रही एक महिला के झोले से सोमवार को हजारों रुपए के जेवर चोरी हो गए। महिला का बैग बस परिचालक ने पीछे डिक्की में रखा था। टंकी चौराहा शाजापुर उतरी महिला ने जब अपना बैग निकाला तो उसकी चैन खुली थी और जेवर भी गायब थे। पुलिस के मुताबिक ममता पति अजय राय निवासी सीहोर पंचवेली ट्रेन से बेरछा पहुंची। यहां से बस से शाजापुर भाई के घर आ रही थी। बस में चढ़ते समय बस परिचालक ने महिला का बैग लेकर पीछे डिक्की में रख दिया। महिला ने टंकी चौराहा शाजापुर पहुंचकर अपना बैग देखा तो उसमें रखा मंगल सूत्र, सोने के झाले सहित अन्य जेवर कुल राशि 25 हजार रुपए का सामान गायब था। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामला जांच में लिया है।




॥पहले बस पर हुई पत्थरबाजी के मामले में नामजद रिपोर्ट होने के बाद कार्रवाई हुई है। दोनों के विवाद के कारण आम यात्रियों को किसी भी कीमत पर परेशान नहीं होने दिया जाएगा। दोनों बस संचालकों को बुलाकर चर्चा करेंगे। इसके बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी, की जाएगी।ञ्जञ्ज

सुहास द्रविड़, एसडीओपी शाजापुर



पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

दिनांक समय स्थान

23 अप्रैल 11 सुबह 7.15 टंकी चौराहा

24 अप्रैल 11 सुबह 7.45 धाराखेड़ी

24 अप्रैल 11 रात 1.45 बिकलाखेड़ी

9 अक्टूबर 13 शाम 7.30 धाराखेड़ी जोड़

7 नवंबर 13 शाम 7.30 धाराखेड़ी जोड़

27 जनवरी 14 रात 2.30 बेरछा बस स्टैंड

बस के सामने वाले कांच ऐसे तोड़ दिए।