पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोला फेंका और रस्साकशी में छात्राओं ने दिखाया दम

गोला फेंका और रस्साकशी में छात्राओं ने दिखाया दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर - कॉपी-पेन छोड़ कॉलेज की छात्राओं ने हाथों में भारी भरकम लोहे का गोला उठाकर दम दिखाया। किसी ने भाला फेंका तो किसी ने रस्साकशी में जोर-आजमाइश की। पूरे दिन छात्राएं मैदान में जौहर दिखाती रहीं।
कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को किला परिसर में देखने को मिला। अवसर था शा. कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव के तहत खेल प्रतियोगिताओं का। इसमें छात्राओं ने उत्साह दिखाया। कॉलेज की ज्यादातर छात्राएं प्रतियोगिता में शामिल हुईं। प्रतिद्वंद्वी को मात देते ही सहपाठियों ने तालियां बजाकर प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं का हौसला बढ़ाया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई प्रतियोगिताएं दोपहर तक चली।
यह प्रतियोगिताएं हुईं -100-200 मीटर दौड़, गोला-भाला फेंक, डिस्क थ्रो, रस्साकशी, नीबू रेस, चेयर रेस।
यह थे मौजूद -खेल अधिकारी एम.एस. सैफी, छात्रसंघ प्रभारी मंजू श्रीवास्तव, वी.के. ठेंगे, डॉ. शेरू बेग, डॉ. राजकुमारी गुप्ता, आनंद खंडेलवाल, आनंद शर्मा, ममता चौहान, मंगल भाटिया, रोड़सिंह सहित छात्राएं मौजूद थी।
बेहतर प्रदर्शन पर दिया पुरस्कार-नीमवाड़ी स्थित कस्तूरबा मांटेसरी स्कूल में चल रही वार्षिकोत्सव की धूम मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ थम गई। वार्षिकोत्सव के दौरान बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही मौजूद अतिथियों ने बच्चों को स्कूल में होने वाले हर आयोजन में शामिल होकर अपनी काबिलियत दिखाने की बात कही। पुरस्कार पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे।