पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर के पास पहुंचे वाहन चालक

कलेक्टर के पास पहुंचे वाहन चालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शाजापुर
सड़क चलते वाहनों को रोककर उनका अधिग्रहण कर मतदान कराने वाले प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक वाहन चालकों को किराया नहीं दिया। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी किराया नहीं मिलने से नाराज वाहन चालक आखिरकार मंगलवार को धरने पर बैठ गए। नारेबाजी कर उन्होंने किराए के भुगतान की मांग की।
निर्वाचन कार्य निपटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने चुनाव से पहले वाहनों को अधिग्रहण किया था। करीब हफ्तेभर तक वाहनों का उपयोग किया। लेकिन चुनाव निबटाने के बाद वाहन चालकों को किराया नहीं दिया। किराया लेने के लिए वाहन चालक कई बार शासकीय दफ्तरों के चक्कर लगा चुके हैं। बावजूद किराया नहीं मिलने पर वाहन चालकों ने मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। करीब 55 वाहन चालक लालघाटी पहुंचे और कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। नारेबाजी कर विरोध जताने के बाद वाहन चालक कलेक्टर प्रमोद गुप्ता से मिले और अपनी समस्या बताई। कलेक्टर ने वाहन चालकों की परेशान सुनने के बाद जल्द से जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्राइवेट टैक्सी यूनियन के महेंद्र नामदेव, जितेंद्र शर्मा, मानसिंह, जितेंद्र कुमार, संदीप, नीरज, रवि, सुभाषचंद्र, राधेश्याम योगी, पंकज शर्मा, संजू मालवीय, राजेश मेड़ा, धर्मेंद्र कुशवाह आदि मौजूद थे।