- Hindi News
- पेंशन से वंचित विधवाएं पहुंची जनसुनवाई में
पेंशन से वंचित विधवाएं पहुंची जनसुनवाई में
भासं. आगर-मालवा. जनकल्याणकारी योजनाएं जमीन स्तर पर नहीं पहुंच पा रही है। इसका उदाहरण मंगलवार को कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान दिखाई दिया। यहां ग्राम मलवासा की दो दर्जन से अधिक बुजुर्ग विधवा महिलाएं विधवा पेंशन और शासन की अन्य योजनाओं का लाभ देने की मांग का आवेदन लेकर पहुंचीं। महिलाओं द्वारा दिए आवेदन में बताया कि शासन द्वारा विधवा पेंशन योजना लागू की गई, लेकिन अब तक न तो योजना की जानकारी देने कोई अधिकारी गांव पहुंचा और न योजना का लाभ पात्र महिलाओं को अब तक मिल पाया है। इसके कारण पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आवेदन के माध्यम से शासन की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग भी की गई।
मुआवजे के लिए भटक रहे-ग्रामीण- वर्ष-०३ में बिजनाखेड़ी तालाब का निर्माण किया गया था, उस दौरान नहर निर्माण में वहां के २२ किसानों की भूमि डूब में आई थी। तभी से किसान मुआवजा राशि की मांग करते आ रहे हैं। मंगलवार को भी ग्राम के पीडि़त किसान मुआवजा राशि की मांग को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे और एसडीएम को आवेदन देकर राशि दिलाने की मांग की गई। आवेदन में बताया गया कि मुआवजा राशि नहीं दी जा सकती है तो डूब में गई भूमि ही हमें वापस लौटा दी जाए।
९१ आवेदन आए- मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों के ९१ लोगों ने समस्या निराकरण के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन एसडीएम डावर ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजे हैं।
कलेक्टर को आवेदन देता परेशान
पिता विक्रम जायसवाल।
॥शासकीय नियमानुसार संबंधित को सहायता राशि जारी करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। शासकीय स्तर पर हरसंभव मदद देने का प्रयास किया जाएगा।ञ्जञ्ज
प्रमोद गुप्ता, कलेक्टर शाजापुर