- Hindi News
- विड्राल फार्म से ही होगा छात्राओं को भुगतान
विड्राल फार्म से ही होगा छात्राओं को भुगतान
भास्कर संवाददाता - आगर-मालवा
कन्या शासकीय उउमावि शहर की 134 अजा/अजजा बालिकाओं को शासन द्वारा दी जाने वाली कन्या साक्षरता प्रोत्साहन राशि का वितरण अब बैंक अधिकारी द्वारा स्कूल पहुंचकर विड्राल फार्म पर ही किया जाएगा। इसके लिए बैंक ऑफ इंडिया शाखा आगर प्रबंधक संजय फरतिया ने संस्था प्रभारी डी.एस. चौहान से चर्चा कर सभी बालिकाओं के विड्राल फार्म एकत्रित करने को कहा है। विड्राल फार्म एकत्रित हो जाने के बाद गुरुवार को बैंक अधिकारी स्कूल पहुंचेंगे और छात्राओं को प्रोत्साहन राशि करीब 2 लाख 22 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे।
ज्ञातव्य है कि शासन द्वारा अजा/अजजा बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई कन्या साक्षरता प्रोत्साहन राशि योजना के तहत कक्षा 8वीं एवं 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को प्रतिवर्ष आदिम जाति कल्याण विभाग के माध्यम से 8वीं उत्र्तीण करने पर 1 हजार और 10वीं उत्र्तीण करने पर तीन हजार की राशि प्रति छात्रा दी जाती है। जो कि इस वर्ष भी संस्था में अध्ययनरत 134 छात्राओं प्रदान की जाना है। इसके लिए स्कूल प्रशासन ने करीब एक माह पूर्व बैंक ऑफ इंडिया शाखा आगर के नाम विड्राल फार्म भरकर छात्राओं को प्रदान भी कर दिए थे, लेकिन छात्राओं को बिना चेक के भुगतान करने के लिए बैंक अधिकारी तैयार नहीं हो रहे थे।
बैंक अधिकारी व स्कूल प्रशासन सक्रिय- 28 जनवरी को भास्कर ने 134 छात्राओं को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि शीर्षक से खबर प्रकाशित करने के बाद न सिर्फ बैंक अधिकारी बल्कि स्कूल प्रशासन भी सक्रिय हो गया और प्रभावित छात्राओं से विड्राल एकत्रित करने की कार्रवाई कर गुरुवार को राशि का भुगतान करने की जानकारी दी गई। अब छात्राओं को शासन की प्रोत्साहन राशि का भुगतान हो पाएगा।
॥बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक से चर्चा की गई। इस पर उन्होंने छात्राओं से विड्राल फार्म एकत्रित करने को कहा है और गुरुवार को विड्राल फार्म पर ही छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान स्कूल परिसर में ही करने की जानकारी दी है।ञ्जञ्ज
डी.एस. चौहान, संस्था के प्रभारी प्राचार्य