लाइसेंस पंजीयन आज
आगर-मालवा - खाद्य सुरक्षा कानून के तहत बनाए जाने वाले लाइसेंस के पंजीयन बुधवार को दोपहर १२.३० से शाम ६ बजे तक सिविल अस्पताल स्थित विभाग के कार्यालय में शिविर आयोजित कर किए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक के.एल. कुंभकार ने बताया पंजीयन कराने से वंचित रह गए व्यापारी इस दिन अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया इस दिन सुबह ११ बजे कृषि उपज मंडी में व्यापारी एवं किसानों से इस कानून के विषय पर चर्चा भी की जाएगी।