पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

देवनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगर-मालवा. चामड़दा स्थित श्री देवनारायण मंदिर में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। इस दिन ग्राम पांचारुंडी से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बालिकाएं जहां गरबा नृत्य कर चल रही थीं, वहीं आयोजन समिति के सदस्य श्रीमद् भागवत को सिर पर धारण किए चल रहे थे। कलश स्थापना के साथ कथा प्रारंभ हुई। कथावाचक पं. नारायणप्रसादजी ने कथा के दौरान कहा भागवत कथा में संसार का सार है। कथा में मानव की हर समस्या का निदान भी है। जानकारी आयोजन समिति श्री देवनारायण भक्त मंडल के सदस्य राकेश यादव ने दी।