जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित
शाजापुर - जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में जिले में औसतन 8 प्रतिशत की वृद्धि पर सहमति बनी। कई क्षेत्रों में भूखंड व कृषि भूमि के मूल्य यथावत रखे गए हैं। कहीं भी 20 प्रश से अधिक की वृद्धि नहीं की गई है। प्रस्तावित 2014-15 की गाइड लाइन जनता के सुझाव के लिए जिले की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। जन सामान्य से 30 जनवरी तक सुझाव मय साक्ष्य अपेक्षित है। वरिष्ठ उपपंजीयक पूरनसिंह भील, उपपंजीयक शाजापुर पंचमसिंह रावत, उपपंजीयक शुजालपुर हरिसिंह चौहान एवं उपपंजीयक कालापीपल पुरुषोत्तम लेखवानी आदि उपस्थित थे। आभार जिला मूल्यांकन समिति संयोजक क्षिप्रा सेन ने माना।