पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोडिंग वाहन ने शिक्षिका को कुचलाथम नहीं रहा हाईवे पर मौत का सिलसिला ! घटना के बाद जमा लोगों ने जताय

लोडिंग वाहन ने शिक्षिका को कुचलाथम नहीं रहा हाईवे पर मौत का सिलसिला-!-घटना के बाद जमा लोगों ने जताया आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - आगर-मालवा
क्षेत्र से गुजरे इंदौर-कोटा मार्ग पर वाहन दुर्घटना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वाहन दुर्घटनाओं में वाहन चालक असमय ही मौत के आगोश में समा रहे हैं।
बुधवार को एक बार फिर इस मार्ग पर स्थित थाने के सामने सड़क पर एक लोडिंग वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर सामने से आ रही एक स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी चालक निजी स्कूल की शिक्षिका अंकिता पति सचिन खरे ((25)) निवासी दरबार कोठी रोड की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में हमेशा की तरह पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। इधर, घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा होने लगे। उन्होंने सड़क की खराब अवस्था को लेकर आक्रोश भी जताया।



मौके पर पड़ी स्कूटी व टक्कर मारने वाला लोंिडंग वाहन।

फर्शियों में दबने से मजदूर की मौत

आगर-मालवा - फर्शी से भरा ट्रक खाली करने के दौरान फर्शी में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में मालिक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। घटना बुधवार शाम करीब ४ बजे उज्जैन रोड स्थित एक फर्शी के पीठे पर हुई। यहां मार्बल से भरा एक ट्रक खाली होने के लिए आया था। उस दौरान अयोध्या बस्ती निवासी मजदूर बद्रीलाल पिता बापूलाल ((४५)) ट्रक में रखी फर्शियों को उतार रहा था। तभी अचानक फर्शियां उस पर गिरने लगी और वह उनमें दब गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद पीठे के मालिक मुकेश पिता मदनलाल जैन निवासी आगर ने मजदूर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश को उज्जैन रैफर कर दिया गया। मामले में अस्पताल की तहरीर पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।