पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री 8 को आगर में, कमिश्नरने किया सभास्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री 8 को आगर में, कमिश्नरने किया सभास्थल का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - आगर-मालवा
आओ बनाएं अपना मप्र सम्मेलन के तहत 8 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आगर आएंगे। वे थाना ग्राउंड पर एक सभा को संबोधित करेंगे।
बुधवार को सभास्थल का निरीक्षण करने आगर पहुंचे संभागायुक्त अरुण पांडेय ने बताया कि आओ बनाएं मप्र कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री यहां पहुंचेंगे। संभागायुक्त पांडेय ने दशहरा मैदान स्थित स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्टेडियम निर्माण में शेष कार्य भी जल्द पूरा करने को लेकर नपा को निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा भी की। चुनाव को लेकर ईवीएम तैयारी का कार्य कर रहे हैदराबाद के इंजीनियरों से चर्चा कर कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अशोक वर्मा, एसपी आर.आर.सिंह परिहार, एएसपी महावीर मुजाल्दे सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
बस स्टैंड चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मिल सकती है स्वीकृति- स्टेडियम निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त पांडेय ने सिंहस्थ-2016 की तैयारी को लेकर भी नपा के इंजीनियर विजय कौरव से चर्चा की। कौरव ने बताया कि बस स्टैंड चौड़ीकरण को लेकर 96 लाख 97 हजार रु. का प्रस्ताव तैयार कर सिंहस्थ प्राधिकरण को भेजा गया है। प्रस्ताव की जानकारी देते हुए बताया कि सिंहस्थ के दौरान बस स्टैंड पर 660 यात्रियों के लिए 11 बसें खड़ी हो सकें और यात्रियों को सारी आवश्यक सुविधा बस स्टैंड पर ही प्राप्त हो, प्रस्ताव में शामिल की गई है। संभागायुक्त पांडेय ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाने का आश्वासन भी दिया।
तालाब में बोट चलाने के लिए प्रस्ताव बनाएं- शहर के मोतीसागर तालाब में बोट चलाने के साथ तालाब को रमणीय स्थल बनाने की मांग जनता ने संभागायुक्त के समक्ष रखी। इस पर उन्होंने अपर कलेक्टर को प्रस्ताव बनाने के साथ पर्यटन विभाग से इस दिशा में सहायता लेने के निर्देश भी दिए। संभागायुक्त ने बसस्टैंड के पास चल रहे शॉपिंग काम्पलेक्स निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। नपा को कार्य में गति बढ़ाने के निर्देश दिए।



निरीक्षण करते संभागायुक्तपांडेय।