पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नलखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

नलखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नलखेड़ा. ग्राम बड़ागांव में ‘एक शाम-राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन जय हिंद ग्रुप द्वारा सुभाष चौक पर किया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकार ज्वलंत शर्मा की टीम ने देशभक्ति गीतों व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व विधायक वल्लभ अंबावतिया, आगर मंडी अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पिंटू जायसवाल आगर व हरिसिंह राजपूत रहे। संचालन हरिओम यादव ने किया। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद बड़ागांव व आसपास के हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। जनसैलाब ने प्रस्तुतियों को सराहा।