उकेरी कला, बताए मन के विचार
भास्कर संवाददाता - शाजापुर
किला परिसर स्थित शासकीय गल्र्स डिग्री कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन के तहत गुरुवार को भी विभिन्न गतिविधियां हुईं। सांस्कृतिक विधाओं में छात्राओं ने अपनी कला को हाथों और जमीन पर उकेरा। तो साहित्यिक विधाओं में चंद मिनट में ही विषय विशेष पर अपने मन के विचार बता दिए। विधाओं का दौर सुबह से शाम तक परस्पर चलता रहा।
हाथों में गहराया हिना का रंग
साहित्यिक के बाद बारी आई सांस्कृतिक विधाओं की। सबसे पहले मेहंदी में छात्राओं ने उत्साह दिखाया। हथेलियों पर आकर्षक रूप से बनी मेहंदी के रंग गहराए। हिना की खुशबू महकती रही।
यदि मैं कलेक्टर होती तो....
आयोजनों की शुरुआत साहित्यिक गतिविधियों से हुई। छात्राओं ने तात्कालिक भाषण और वाद-विवाद विधाओं में मंच से अपनी बातें रखीं। पहला भाषण ‘यदि मैं कलेक्टर होती’ विषय पर दिया गया।
चटकीले रंगों से बनाई रंगोली
गुरुवार को हुए आयोजन की अंतिम कड़ी में रंगोली विधा हुई। कॉलेज की कई छात्राओं ने अपने ही आंगन में विभिन्न तरीकों से आकर्षक रंगोलियां बनाईं। जमीं पर सतरंगी रंग सबको लुभा रहे थे।