पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भुगतान में गड़बड़ी मिली तो खैर नहीं

भुगतान में गड़बड़ी मिली तो खैर नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शाजापुर
मध्याह्न भोजन के भुगतान में सामने आई गड़बड़ी को लेकर जिम्मेदारों ने रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव ने भुगतान की जांच के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार के अंक में ‘समूह तक पहुंचने में आधी राशि चट’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों ने इसे गंभीरता से लिया और भुगतान का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया। डीपीएम यादव ने बताया वैसे तो मध्याह्न भोजन का भुगतान सीधे ई-पेमेंट के जरिए होता है। बावजूद समूह को राशि नहीं मिल पाना गंभीर मुद्दा है। इसके लिए जांच शुरू कर दी है। संबंधितों को सुनेरा आंगनवाड़ी केंद्र में मध्याह्न भोजन बनाने वाले जयभीम स्वसहायता समूह द्वारा प्रतिमाह भेजे गए बिल और किए गए भुगतान का पूरा हिसाब मिलाया जाएगा। यदि समूह संचालकों को राशि नहीं मिल सकी है तो उनका भुगतान किया जाएगा। मामले में विभागीय स्तर पर जांच करने के साथ ही बैंकों में भी जांच कराई जाएगी।
॥भुगतान के मामले में संबंधितों को पूरा रिकॉर्ड चेक करने के निर्देश दे दिए हैं। विभागीय स्तर पर जांच कराने के साथ ही बैंक पहुंचकर इसकी जांच कराई जाएगी। यदि समूह तक राशि नहीं पहुंची है तो उसका पूरा भुगतान कराया जाएगा। चूक कहां हुई है इसकी भी जांच कराई जाएगी।ञ्जञ्ज
सुनीता यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग शाजापुर