पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्याय नहीं मिला तो अपनी जान दे दूंगी

न्याय नहीं मिला तो अपनी जान दे दूंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - आगर-मालवा
मुझे न्याय नहीं मिला तो मेरा पुलिस और कानून से भरोसा उठ जाएगा। मैं भी अपने प्राण त्याग दूंगी। मुख्य आरोपी भेरूराम है जो घटना के पहले मेरे इकलौते बेटे का अपहरण कर ले गया था। उसी ने हत्या कर एटीएम कार्ड और पुत्र के पास रखे रु. एवं मोबाइल लूट लिए थे। इस आरोपी सहित दो आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। यदि इनको पकड़ा जाता है तो घटना से जुड़े अन्य लोगों के चेहरे भी बेनकाब होंगे। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।
यह बात सात माह पूर्व मिडवे ढाबे के समीप हुई राजस्थान निवासी अजय की हत्या के आरोपियों को पकडऩे की मांग करते हुए अजय की मां कमलादेवी ने एसपी को दिए आवेदन में कही। गौरतलब है कि सात माह पूर्व उज्जैन रोड स्थित मिडवे ढाबे के समीप हत्या कर फेंकी गई युवक की लाश के मामले में फरार तीन आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। गुरुवार को मृतक की मां कमलादेवी पति अर्जुनलाल गुर्जर परिजनों के साथ आगर पहुंची और एसपी आर.आर.सिंह परिहार को आवेदन देकर बेटे के कातिलों को जल्द पकडऩे की गुहार लगाई।
ढाबे के समीप मिली थी लाश- 2 जुलाई-2013 को उज्जैन रोड स्थित मिडवे ढाबे के समीप एक अज्ञात युवक की लाश पुलिस ने बरामद की थी। प्रथम जांच में ही युवक की हत्या होना सामने आया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच के बाद 31 अगस्त को मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान अजय पिता अर्जुनलाल गुर्जर ((21)) निवासी सुंदरपुरा थाना चंदवाजी जिला जयपुर राजस्थान के रूप में की थी।
दोस्तों ने किया था दगा- पहचान के बाद पुलिस ने राजस्थान पुलिस और परिजनों की मदद से 3 सितंबर को मामले में मृतक के पांच दोस्तों को हत्या का आरोपी बनाया था। इनमें से मोहसीन पिता सैफू उल्ला उर्फ भोलू निवासी सुलिया थाना घट्टिया, इरफान पिता नासिर पठान निवासी कामदार कॉलोनी तराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन घटना के मुख्य आरोपी धर्मेंद्रसिंह पिता विक्रमसिंह राजपूत निवासी भोल्डिया थाना माकड़ौन, भूरा पिता रियाज खां निवासी बाड़ाहेड़ी थाना मो. बड़ोदिया एवं भेरूराम पिता छीतरमल जाट निवासी मारखिया थाना चाकसू जिला जयपुर राजस्थान अब तक फरार हैं। पुलिस ने इन पर 5-5 हजार रु. का इनाम भी घोषित किया है।



एसपी को आवेदन देती मृतक की मां व परिजन।