पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब आटा चक्की संचालकों ने खोला मोर्चा

अब आटा चक्की संचालकों ने खोला मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - आगर-मालवा
खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत आटा चक्की संचालकों को भी लाइसेंस बनवाने के लिए बाध्य करने से नाराज संचालकों ने गुरुवार को विरोधस्वरूप तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम जी.एस. डावर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में 4 फरवरी से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने का हवाला देकर बताया गया कि वे लोग आटा चक्की का संचालन करते हैं, न की व्यापार। किसी भी जिंस की न तो खरीदी हमारे द्वारा की जाती है न ही हम उनका विक्रय करते हैं। लेकिन खाद्य विभाग द्वारा आटाचक्की का व्यवसाय करने वाले हम संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत लाइसेंस बनवाने को कहा जा रहा है जो कि तर्कसंगत नहीं होकर उचित भी नहीं है। ज्ञापन में बताया कि अधिनियम के अनुसार हम संचालक लघु उद्योग के अंतर्गत आते हैं। जिसमें साफ लिखा है कि लाइसेंस नपा में ही पंजीकृत कराना अनिवार्य है जो कि हर संचालक पहले ही करवा चुका है। इसके बाद भी लाइसेंस बनवाने के लिए विभाग द्वारा दबाव बनाया गया तो विरोधस्वरूप आटाचक्की संचालक 4 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञापन सौंपते समय संघ के अध्यक्ष मोहनलाल पाठक, उपाध्यक्ष संतोष मंगल, कोषाध्यक्ष अन्नू गोयल, इकबाल खां, अशोक गोयल, सतीश सोलंकी, विजय राठौर, अनिल सोलंकी, जावेद मुल्तानी, अर्जुन माली, राजेंद्र माली, ओमप्रकाश, नाथूलाल गवली सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।



एसडीएम को ज्ञापन सौंपते संचालक।