- Hindi News
- सरकारी अस्पतालों में आज हो सकती है मरीजों की फजीहत
सरकारी अस्पतालों में आज हो सकती है मरीजों की फजीहत
भास्कर संवाददाता - शाजापुर
सरकारी अस्पतालों के मरीज शुक्रवार को भगवान भरोसे रहेंगे। क्योंकि डॉक्टर से लेकर समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेने का निर्णय लिया है। बकायदा इसके लिए कर्मचारियों ने आवेदन भी दे दिया है।
कर्मचारियों ने यह निर्णय सिवनी जिले के लखनादौन अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर व नर्स के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने के विरोध में लिया है। बकायदा इसके लिए मप्र मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने लिखित रूप से जिम्मेदारों को अवगत करा दिया है। एसोसिएशन के 400 कर्मचारियों सहित पैरामेडिकल एसोसिएशन के करीब 250 यानी कुल 650 कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेने के लिए आवेदन दिया है। डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्यकर्मी यदि सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे तो स्वास्थ्य व्यवस्था गड़बड़ा जाएगी।
संयुक्त संचालक ने अमान्य किया अवकाश- एसोसिएशन सदस्यों ने गुरुवार को सामूहिक रूप से एक दिन के अवकाश पर जाने का आवेदन दिया। इस पर शाम को संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल ने सीएमएचओ को अवकाश अमान्य करने की सूचना दे दी है। इसमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि 31 जनवरी को किसी भी डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी का अवकाश मान्य नहीं किया जाएगा। बावजूद यदि कोई ड्यूटी पर नहीं आता है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित को अनुपस्थित मानते हुए उनका वेतन काटा जाएगा। संचालक ने अवकाश पर जाने वालों को एस्मा ((आमजन से जुडी सेवाओं में रुकावट के लिए बनाया गया कानून)) भी लगाए जाने की चेतावनी दी है।
जिला अस्पताल के 199 कर्मचारियों ने लिया अवकाश- शाजापुर जिला अस्पताल में डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मिलाकर कुल 199 कर्मचारियों ने 31 जनवरी को एक दिन के सामूहिक अवकाश का आवेदन दिया है। हालांकि इसमें से कितने कर्मचारी काम पर आएंगे और कितने नहीं, इसका पता तो शुक्रवार को ही लगेगा।
आयुर्वेदिक डॉक्टरों के हाथ में कमान-डॉक्टर्स व स्वास्थ्यकर्मियों ही हड़ताल के कारण आमजन को परेशानी न आए, इसके लिए विभाग ने आयुर्वेदिक डॉक्टरों को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है। बकायदा सभी आयुर्वेदिक डॉक्टरों को इस दिन सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों व आने वाले मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी संभालना होगी।
...तो वेतन काटा जाएगा
॥मेडिकल एसोसिएशन और पैरामेडिकल के करीब 650 कर्मचारियों ने 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर जाने के लिए आवेदन दिया है। लेकिन मुख्यालय स्तर से अवकाश अमान्य की गई है। आदेशानुसार यदि कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचेंगे तो उनका वेतन काटा जाएगा।ञ्जञ्ज
डॉ. जे. अतुलकर, सीएमएचओ, शाजापुर
सामूहिक अवकाश पर रहेंगे
॥भीड़ के दबाव के चलते डॉक्टरों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करना बिलकुल अनुचित है। गलत कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। अवकाश मान्य हो या नहीं, सभी स्वास्थ्यकर्मी छुट्टी पर रहेंगे।ञ्जञ्ज
डॉ. एस.डी. जायसवाल, अध्यक्ष, मप्र मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन
एसोसिएशन की प्रमुख मांगें
ञ्चचिकित्सकों एवं स्टाफ पर बिना तकनीकी जांच के दर्ज किया गया 304-ए के समस्त प्रकरण निरस्त किए जाएं। ञ्चगैरकानूनी रूप से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों पर धारा 304-ए के प्रकरण दर्ज करने वाले अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए एवं सिवनी जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पर कार्रवाई की जाए। ञ्चप्रदेश के समस्त अस्पतालों में तोड़-फोड़ और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के विरुद्ध मारपीट करने सहित कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों पर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।