शाजापुर. इंदौर से बिहार जा रहा प्याज से भरा एक ट्रक बुधवार देररात असंतुलित होकर नैनावद स्थित लखुंदर नदी के पुल से नीचे जा गिरा। ट्रक गिरने से ड्राइवर रिंकू ((32)) निवासी कानपुर व शुभम तिवारी ((20)) निवासी लखनऊ घायल हो गया। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।