पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे के बाइपास पर आधा घंटे लगा जाम

हाईवे के बाइपास पर आधा घंटे लगा जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा - आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के बाइपास रोड पर अजनार नदी पुल के पास मंगलवार दोपहर दो बजे एक ट्रक खराब हो गया। इससे हाईवे के बाइपास पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हैरानी की बात यह रही कि देहात थाना पुलिस जवानों को इसकी जानकारी तक नहीं मिल पाई। इससे जाम में फंसे वाहन चालक परेशान होते रहे। आधा घंटे बाद खराब ट्रक के ठीक करने पर बाइपास रोड पर आवागमन सुचारू हो सका।
निगरानी करेंगे विशेष भोज की 44 अधिकारी
राजगढ़ - जिलेभर के सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 44 अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर आनन्द शर्मा ने बताया कि संबंधित अधिकारी निर्धारित शाला में उपस्थित होकर विशेष भोज में सम्मिलित होंगे वहीं शाला का प्रतिवेदन तैयार कर जिपं सीईओ को भी सौंपा जाएगा।