पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं ने पकड़ा चोर, किया पुलिस के हवाले

युवाओं ने पकड़ा चोर, किया पुलिस के हवाले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा - पुलिस थाने के पीछे हाईवे पीआईयू के एसडीओ के सूने आवास का चोर ने ताला चटका दिया। चोर बेखौफ होकर क्वार्टर में चोरी के इरादे से दाखिल हो गया, लेकिन पास मौजूद युवकों ने सतर्कता से चोर को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार सुबह सात बजे थाने के पीछे व पब्लिक स्पोट्र्स ग्राउंड के पास एसडीओ एमएस कटारा के शासकीय आवास में ताला टूटने की यह घटना हुई। दिनेश कुशवाह सहित अन्य लोगों ने एक युवक को एसडीओ के क्वार्टर का ताला तोड़कर अंदर जाते देखा। इसके बाद सभी युवकों ने मिलकर चोर को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में चोर ने अपना नाम कुंभराज क्षेत्र निवासी गोलू बताया।



जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जवान।