कम दाम के साथ अब बेहतर काम
कार्यालय संवाददाता - ब्यावरा
प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर तहसील कार्यालय में भी आय व मूल निवासी प्रमाण पत्र बनाने का काम शुरू कर दिया है। तहसील में पदस्थ मुख्य लिपिका कार कैलाश व्यास ने बताया कि इस सुविधा से दूर दराज गांवों से तहसील आने वाले ग्रामीणों का न सिर्फ समय पर काम होगा बल्कि रुपए की भी बचत होगी।
सिर्फ आवेदन शुल्क पर मिलेंगे प्रमाण पत्र : तहसील कार्यालय में लोगों को उक्त प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सिर्फ आवेदन शुल्क चुकाना होगा। इसमें लोगों के महज पांच रुपए खर्च होंगे। एक प्रमाण पत्र बनवाने वाले युवक को 25 रुपए की बचत होगी। जानकारी के मुताबिक तहसील में रोज सौ से डेढ़ लोग ये प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचते हैं। इनकी सुविधाएं बढ़ जाएंगी।
इसलिए लिया निर्णय : दरअसल लोक सेवा केंद्र में सुबह से शाम के बीच विभिन्न विभागों के कामकाज संबंधित अधिकांश लोग पहुंचते हैं। इनमें आय, मूल निवासी, खाता खसरा की नकलें पाने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी होती थी। संबंधित लोग आवेदन जमा करने के लिए न सिर्फ कतार में खड़े रहते थे। बल्कि अधिक राशि देने के बाद भी उनका काम समय पर नहीं हो पाता था। इस पर प्रशासन ने तहसील में भी महज आवेदन शुल्क पर उक्त काम करना शुरू करा दिया है। इस कार्य में लगा स्टाफ तय सीमा में लोगों का काम पूरा करेंगे।
॥हमने लोगों की सुविधा के लिए इसे शुरू किया है। इसमें लोगों के रुपए के साथ समय की बचत होगी।
-वीपी धाकड़, तहसीलदार ब्यावरा
तहसील कार्यालय में भी प्रमाण पत्र बनाए जाने लगे हैं।