पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल सम्मान से नवाजे जाएंगे होनहार विद्यार्थी

कल सम्मान से नवाजे जाएंगे होनहार विद्यार्थी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा - पब्लिक स्पोट्र्स ग्राउंड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में राजेंद्रनाथ रायजादा स्मृति समिति प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी। समिति अध्यक्ष समाजसेवी डा. कैलाश मिश्रा ने बताया कि रायजादा स्मृति के 38 वें पुरस्कार समारोह में हाई व हायर सेकंडरी स्तर पर इस वर्ष कक्षा दसवीं व बारहवीं परीक्षा बेहतर अंकों से उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें हायर सेकंडरी स्तर पर होनहार विद्यार्थी लेखराज, वृंदा यादव, रोशनी शाक्यवार, अभिजीतसिंह जादौन व हाई स्कूल स्तर पर संजय, पूजा पंवार, सुनील दांगी, हर्षाली शर्मा, दीक्षा गुप्ता, सोहेल खान व रुतवी पटेल सम्मानित किए जाएंगे।