पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिरंगा फहरा कर लेंगे सलामी

तिरंगा फहरा कर लेंगे सलामी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - राजगढ़
गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ रविवार को जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के शासकीय स्टेडियम में होगा। यहां सुबह 9 बजे कलेक्टर आनंद कुमार शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा।
सुबह 9.30 बजे से मार्चपास्ट और गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया जाएगा। परेड में जिला पुलिस बल, एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और रेडक्रास सीनियर व जूनियर सहित कुल 10 टुकडिय़ां भाग लेंगी। परेड का निरीक्षण कलेक्टर श्री शर्मा करेंगे। एसपी सुशांत कुमार सक्सेना उनके साथ होंगे। सुबह 10 बजे से कई स्कूल से चुने गए दो सौ से ज्यादा विद्यार्थी पीटी का विशेष प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, राजेश्वर कान्वेंट स्कूल, शासकीय कस्तूरबा गांधी छात्रावास, शासकीय उत्कृष्ट स्कूल और शासकीय गल्र्स स्कूल के दर्जनों विद्यार्थी विभिन्न मुद्दों पर आधारित संगीत नाटक सहित डांस की प्रस्तुतियां देंगे। इस मौके पर देशभक्ति पर आधारित काव्यपाठ और विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके अलावा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण भी होगा।




उत्साह से मनेगा आज लोकतंत्र का उत्सव

ब्यावरा - लोकतंत्र के उत्सव गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को सुबह नौ बजे पब्लिक स्पोट्र्स ग्राउंड स्टेडियम परिसर में होगा। यहां ध्वजारोहण के बाद विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र्रस्तुत करेंगे। समारोह के लिए नगर पालिका ने स्टेडियम परिसर में महज दो दिनों में ध्वज मंच तैयार कराया है। शनिवार दोपहर एसडीएम आरके वंशकार, बीईओ जेपी यादव, तहसीलदार डीएस धाकड़, नपा सीएमओ इकरार अहमद आदि ने स्टेडियम परिसर का निरीक्षण किया। नपा सीएमओ ने बताया कि बारिश से मैदान बेहद खराब हो गया था। इसे मुरम व गिट्टी से व्यवस्थित कर दिया है।

मैदान पर दिखेगी देश प्रेम की झलक : स्टेडियम मैदान पर ध्वजारोहण के बाद विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी देश भक्ति व लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मीसा बंदी, प्रतिभा शाली विद्यार्थी सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

यहां देश प्रेम के जज्बे के साथ ध्वजारोहण : रविवार सुबह नगर पालिका के दोनों कार्यालय, कृषि उपज मंडी, जनपद पंचायत, बीईओ कार्यालय, बीआरसी, कृषि विभाग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिविल अस्पताल परिसर, कोर्ट, तहसील में ध्वजारोहण होगा।

बारिश डाल सकती है बाधा

शनिवार को स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बारिश की संभावना मुख्य समारोह को प्रभावित कर सकती है। इससे निबटने के लिए प्रशासन ने कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए हैं।

कई स्थानों पर होगा ध्वजारोहण

जिला पंचायत कार्यालय में जिपं अध्यक्ष सुमित्रा भिलाला सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगी। नगर परिषद में सुबह सवा आठ बजे अध्यक्ष प्रेम साहू ध्वज फहराएंगे। जबकि जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष रमाकांत शर्मा झंडा वंदन करेंगे। इसके साथ ही अन्य निकायों, शासकीय कार्यालयों व संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।



स्रड्डद्बठ्ठद्बद्म ड्ढद्धड्डह्यद्मड्डह्म्.ष्शद्व

राजगढ़-ब्यावरा भास्कर

नरसिंहगढ़. पचोर . कुरावर .तलेन . सारंगपुर . खिलचीपुर . जीरापुर . माचलपुर .

खुजनेर .करनवास . सुठालिया .गुना . अशोकनगर. शाजापुर

रविवार, २6 जनवरी 201४