पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैयदना साहब के बेटे को धर्मगुरु बनाने की मांग

सैयदना साहब के बेटे को धर्मगुरु बनाने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - राजगढ़
दाऊदी बोहरा समाज के 52वें धर्मगुरु सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के इंतकाल के बाद उनके सौतेले भाई ने उनके पद पर अपना हक जताया है। इससे नाराज समुदाय के लोगों ने एक मौन रैली निकाली।
इसके साथ ही संयुक्त कलेक्टर आरपी अहिरवार को ज्ञापन दिया। इसमें मांग की गई है कि सैयदना साहब के बेटे को धर्मगुरु बनाया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि शिया दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु बुरहानुद्दीन के गुजर जाने पर समाज ने उनके बेटे सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को 53वां धर्मगुरु माना है। लेकिन मरहूम सैयदना साहब के सौतेले भाई खुजेमा कुतबुद्दीन ने खुद के धर्मगुरु का वारिस होने का दावा किया है। समुदाय के लोगों का कहना था कि उनका यह दावा निराधार है। इसके साथ ही समाज के लोग उन्हें उत्तराधिकारी नहीं मानते। ज्ञापन सौंपने वालों में शिया दाऊदी बोहरा अंजुमन जमात राजगढ़, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, सारंगपुर व खिलचीपुर के सैकड़ों लोग शामिल थे।