पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं बदला मौसम का मिजाज, बारिश की आशंका बरकरार

नहीं बदला मौसम का मिजाज, बारिश की आशंका बरकरार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़ - जिले में आसमान पर लगातार बादल छाए हुए हैं। दो दिनों से सूरज नहीं निकला वहीं शीतलहर का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।
गुरुवार रात तेज बारिश के बाद शुक्रवार को कुछ समय के लिए धूप निकली। इसके बाद फिर आसमान पर बादल छा गए। बादलों का यह जमघट शनिवार शाम तक बना हुआ है। इससे कभी भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा शीत लहर चलने से लोग दिन में भी ठिठुरते रहे। मौसम कार्यालय गुना के मुताबिक बादल छाने से बारिश की संभावना लगातार बरकरार है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री रहा। वहीं वातावरण में नमी की मात्रा सुबह 89 फीसदी और शाम को 82 फीसदी रही।
चार दिन का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
शुक्रवार 21.7 15.0
गुरुवार 22.2 14.6
बुधवार 16.7 14.2
मंगलवार 20.2 13.8



दिन भर छाए बादलों के कारण बनी रही पानी की आश्ंाका।