पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस एजेंसी पर हंगामा

गैस एजेंसी पर हंगामा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा - राजगढ़ रोड स्थित एचपी गैस एजेंसी पर शनिवार दोपहर हंगामे की स्थिति बन गई। यह हंगामा नए गैस कनेक्शन नहीं मिलने व गैस सिलेंडर बुकिंग नंबर की बात पर हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी तब जाकर मामला शांत हुआ। गैस उपभोक्ता दीपक, आत्माराम, अशोक, ललिताबाई सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे पिछले तीन माह से एजेंसी पर गैस का नया कनेक्शन लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। इसी समस्या से परेशान लोगों ने गैस एजेंसी के सामने प्रदर्शन किया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। इस मामले में गैस एजेंसी संचालक सुनील उपाध्याय का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही नए कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं।



गैस सिलेंडर के लिए परेशान रहे उपभोक्ता।