पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक में लोड लाखों का चना रास्ते से गायब

ट्रक में लोड लाखों का चना रास्ते से गायब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता.ब्यावरा-

ब्यावरा से इंदौर की ओर जा रहे एक ट्रक से लाखों की कीमत का चना गायब होने का मामला सामने आया है। इस मामले में व्यापारी ने शनिवार को थाने में शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक 21 जनवरी की रात करीब नौ बजे ब्यावरा निवासी मयूर अग्रवाल का ट्रक इंदौर की ओर रवाना हुआ था। इसमें चने की 116 बोरी लोड थीं जिनकी कीमत तीन लाख बताई जा रही है लेकिन यह ट्रक इंदौर नहीं पहुंचा। इस मामले में व्यापारी द्वारा छानबीन करने पर उक्त ट्रक 24 जनवरी को देवास क्षेत्र के गांव सोनकच्छ में एक ढाबे के पास खाली मिला और इसमें भरा कीमती चना गायब था। व्यापारी के मुताबिक ट्रक चालक जगदीश दांगी भी फरार है। थाना टीआई अशोक सिंह तोमर ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। ट्रक चालक का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।