उत्सव पर मेहरबान बना रहा मौसम
ब्यावरा - क्षेत्र में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मौसम की मेहरबानी से विभिन्न संस्थाओं सहित पब्लिक स्पोट्र्स ग्राउंड स्टेडियम परिसर में मुख्य समारोह में गर्व के साथ तिरंगा फहराया गया। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने देश प्रेमी व मालवी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया। पब्लिक स्पोट्र्स ग्राउंड स्टेडियम परिसर में रखे गए मुख्य समारोह में सुबह नौ बजे जनपद अध्यक्ष किरण देवी चौहान ने ध्वजा रोहण किया। विधायक नारायण सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के साथ अपने संबोधन में पर्व की सभी को शुभकामनाएं दीं।
देश प्रेमी गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम: स्टेडियम परिसर में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के रंगारंग कार्यक्रम हुए। इनमें माध्यमिक स्तर पर आइडियल कान्वेंट, सरस्वती ज्ञान मंदिर, मानस स्कूल, ज्योति कान्वेंट स्कूल व हाई स्तर पर सरदार पटेल, सरस्वती शिशु मंदिर सहित हायर सेकंडरी स्तर पर एमटीएम कान्वेंट के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी। समारोह के लिए नपा ने स्टेडियम परिसर में पर्याप्त व्यवस्थाएं की थी। सम्मान समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मीसा बंदियों सहित रायजादा स्मृति संस्था द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
पटाडिय़ाधाकड़ - मुख्य समारोह शा. मा विद्यालय में हुआ। इस मौके पर सरपंच व स्कूल प्रभारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हाईस्कूल में प्राचार्य एपी सिंह, प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक शिवसिंह वर्मा, ग्राम पंचायत में सरपंच रोड़ी बाई नागर, सोसायटी में अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।