पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरे से १२ घंटे लगा जाम

कोहरे से १२ घंटे लगा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - ब्यावरा
क्षेत्र में कोहरे के कारण जयपुर-जबलपुर व आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो हादसे हो गए। इनमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया है। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री गिर गया। घने कोहरे से १२ घंटे तक यातायात जाम रहा।
रविवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे लेकिन रात दस बजे बाद क्षेत्र में घना कोहरा छा गया। इस बीच रात साढ़े दस बजे जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग नरसिंहगढ़ रोड पर गांव खजुरिया जोड़ के पास भोपाल से ब्यावरा की ओर बाइक से एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे भोपाल निवासी राजेश नामदेव, विवेक व अनुज को सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार अन्य दो युवक गंभीर घायल हो गए। इन्हें भोपाल के लिए रेफर किया। कोहरे की वजह से इसी रात दूसरा सड़क हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के बाइपास पर हुआ। इसमें एक बाइक को एक जीप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार ननकूराम घायल हो गया। इसे नर्सिंग होम में भर्ती किया है।




तापमान में आई गिरावट से परेशान रहे लोग

मौसम के इस बदलाव से चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान ९.२ डिग्री दर्ज किया गया जबकि रविवार को यह १४.३ डिग्री था। तापमान में आई गिरावट से लोग तेज सर्दी से परेशान रहे।



कड़ाके की ठंड से ठिठुरे

सोमवार सुबह देर तक क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहने से वाहन चालक सहित आम जन परेशान रहे। सुबह दस बजे तक सूरज नहीं निकला। इसी बीच सैकड़ों वाहन चालक परेशान रहे। विद्यार्थी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि जिला शिक्षा विभाग ने शीत लहर के कारण २७ व २८ जनवरी को स्कूलों का अवकाश घोषित किया था लेकिन २७ जनवरी को सुबह लगने वाले स्कूलों तक यह संदेश समय नहीं पहुंचा था इससे अधिकांश स्कूल खुले रहे।



॥मैं खुद दोनों घटना स्थल जांच के लिए गया था, सभी घायलों को अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

आरके चावरिया, टीआई कोतवाली राजगढ़।