पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदार ने बिना लाइसेंस दी बिजली २१ किसानों पर बने प्रकरण

ठेकेदार ने बिना लाइसेंस दी बिजली २१ किसानों पर बने प्रकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - ब्यावरा
बिजली कंपनी से लाइसेंस लिए बिना ही एक युवक सुठालिया व मलावर क्षेत्र के गांव में अवैध रूप से ट्रांसफार्मर लगाकर ग्रामीणों को झांसा देते हुए बिजली सप्लाई कर रहा था। बिजली कंपनी के ग्रामीण अभियंता ने अवैध ठेकेदार के खिलाफ मलावर व सुठालिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बिजली कंपनी के ग्रामीण अभियंता कैलाश चौधरी ने बताया कि सुठालिया क्षेत्र निवासी महेश गुर्जर नामक युवक के पास बिजली कंपनी का लाइसेंस नहीं था। इसके बाद भी युवक सुठालिया व मलावर क्षेत्र के गांव टोड़ी, कान खेड़ी व सेकनपुर में प्राइवेट कंपनी से खरीदे गए छह ट्रांसफार्मर लगा रखे थे। प्रत्येक 25 केवीए ट्रांसफार्मरों द्वारा उक्त युवक गांवों में बिजली सप्लाई दे रहा था।
बिजली कंपनी ने महेश के खिलाफ सुठालिया व मलावर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही इस मामले में टोडी गांव के आठ लोगों पर डेढ़ लाख रुपए व सेकनपुर कानडखेड़ी गांव के 13 ग्रामीणों पर करीब साढ़े तीन लाख रुपए के बिजली चोरी प्रकरण बनाए गए हैं। बिजली कंपनी अधिकारी श्री चौधरी के मुताबिक उक्त युवक ने अपने को ठेकेदार बताते हुए किसानों के साथ धोखा कर दिया। इससे संबंधित गांव के किसान उक्त युवक के झांसे में आ गए और उनके खिलाफ बिजली चोरी का प्रकरण बन गया।