पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब कॉलेज कर सकेंगे विद्यार्थी के फार्म में सुधार

अब कॉलेज कर सकेंगे विद्यार्थी के फार्म में सुधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - राजगढ़
कॉलेज विद्यार्थियों के फार्म व अन्य दस्तावेजों में गलत एंट्री या नाम व वर्ग में गड़बड़ी जैसी गलतियां कॉलेज स्तर पर सुधारी जा सकेंगी। बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी ने इसके लिए अब ऑन लाइन पोर्टल पर एडिट ऑप्शन शुरू कर दिया है। इससे जिले के हजारों विद्यार्थियों को मामूली गलतियों को सुधरवाने के लिए यूनिवर्सिटी के चक्कर नहीं काटना पड़ेंगे।
गर्वमेंट लीड पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ डीके चंद्र ने बताया कि ऑन लाइन फार्म भरने के दौरान कई बार विद्यार्थियों की डिटेल, केटेगरी, नाम, पिता का नाम, बर्थ डेट व विषय आदि के कॉलम में गलत जानकारी भरी जाने से समस्या खड़ी हो जाती थी। इसके सुधार के लिए विद्यार्थियों व कॉलेज प्रशासन को महीनों तक यूनिवर्सिटी से पत्राचार करना होता था। डॉ चंद्र के मुताबिक कई मामलों में तो मामूली सुधार के लिए यूनिवॢसटी के चक्कर तक काटने पड़ रहे थे। लेकिन अब यह समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि सामान्य गलतियों के सुधार के लिए यूनिवर्सिटी से सुविधा मांगी गई थी। यह यूनिवर्सिटी ने मान्य कर ली है। उनके मुताबिक इससे कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों के आवेदन या अन्य दस्तावेजों की गलतियां सुधारी जा सकेंगी।




आवेदन में हुई गड़बड़ी सुधरवाने में विद्यार्थियों को होती है परेशानी।

सिर्फ पीजी छात्रों को मिलेगी सुविधा

डॉ चंद्र के मुताबिक यह सुविधा फिलहाल जिले के शासकीय कॉलेजों में पढऩे वाले पीजी कक्षाओं के विद्यार्थियों को ही मिल सकेगी। हालांकि उन्होंने बताया कि अगले शिक्षण सत्र से यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है।



॥कॉलेज में पीजी कक्षाओं के विद्यार्थियों की डिटेल में अब आसानी से करेक्शन किया जा सकेगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने पोर्टल पर एक एडिट ऑप्शन शुरू कर दिया है। इसने आज से काम करना शुरू कर दिया है।

-डॉ डीके चंद्र, प्राचार्य शासकीय पीजी कॉलेज राजगढ़

20 हजार से ज्यादा विद्यार्थी संख्या

गौरतलब है कि जिले में नियमित व प्राइवेट कॉलेज विद्यार्थियों की संख्या 20 हजार के लगभग है। जबकि 10 सरकारी सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा कॉलेज हैं। हर साल हजारों विद्यार्थियों को फार्म व दूसरे दस्तावेजों में मामूली गलतियों की वजह से परेशान होना पड़ता है।



यूनिवर्सिटी ने आवेदन में होने वाली गलतियों के सुधार के लिए पोर्टल पर ऑडिट ऑप्शन की सुविधा दी